नौतनवा एक्सप्रेस से हो रही थी गांजे की तस्करी, लगभग 8 लाख का गांजा पकड़ने में जीआरपी को मिली सफलता, इंजन के ठीक पीछे वाली बोगी में रखी थी गांजे की बोरियां, देखें वीडियो
सतना। ट्रेन के जरिए गांजे की तस्करी किए जाने का भंडाफोड़ करते हुए सतना जीआरपी एवं कटनी जीआरपी की संयुक्त टीम ने नौतनवा एक्सप्रेस से बड़े पैमाने पर गांजे की खेप बरामद की है। पकड़े गए गांजे के संबंध में पुलिस के द्वारा तस्करी से जुड़े मुख्य आरोपियों तक पहुंचाने के प्रयास किया जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंट्रोलरुम जबलपुर एवं जीआरपी थाना कटनी में पदस्थ आर. दिग्पाल सिंह से सूचना प्राप्त हुई की ट्रेन 18201 दुर्ग नवतनवा एक्स के इंजन से दूसरे नं. की बोगी में अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेप आ रही है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक (रेल) जबलपुर सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देश एवं अति. पुलिस अधीक्षक जबलपुर इसरार मंसूरी एवं उप पुलिस अधीक्षक सारिका पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक लोकेश मार्को के मार्गदर्शन में ट्रेन के सतना स्टेशन आने पर ट्रेन की सघन सर्चिग जीआरपी चौकी सतना में गठित टीम के चौकी प्रभारी उनि एलपी कश्यप एवं सउनि आर. एस. शुक्ला, प्रआर अशोक तिवारी, प्रआर बृजनरायण तिवारी, प्रआर गजेन्द्र शुक्ला, आर प्रशातं यादव, आरपीएफ सीआईबी आर अजीत सिंह जबलपुर, आर विडू यादव, आर पपनीश, मआर आरती दुबे, मआर प्रिया सिंह, मआर सुमन कचेर के साथ सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान इंजन से दूसरे नं. की जनरल बोगी में सीटो के नीचे दो ट्राली बैग एवं दो कपड़ो के बैगों में अवैध गांजा मादक पदार्थ कुल 77 किलो 410 ग्राम कीमती 7,74000/रु का जप्त किया गया है। गांजा ले जाने वाले आरोपी की तलाश की जा रही हैं।
नगर समथर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई महाराज साहब की पुण्य तिथि
4 days ago
सेवानिवृत होने पर ममता नगाइच को सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई भावभीनी विदाई
4 days ago
जिला न्यायालय मंडला में आयोजित नेशनल लोक अदालत में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) की सक्रिय सहभागिता
4 days ago
उत्तर प्रदेश सरकार दर्जा राज्य मंत्री का प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
4 days ago
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उदहिन खुर्द गाँव कौशाम्बी उत्तर प्रदेश में एक विशेष महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
4 days ago
आकाश दीप प्रजापति ने यूपीएससी में 233 वी रैक प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं ननिहाल का नाम रोशन किया
4 days ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
4 days ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
4 days ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट भारतीय टीम द्वारा T20 मैच जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव द्वारा टीम को बधाई दी गई वही मंदसौर जिले में हर शो उल्लास से जश्न मनाया गया है जीत का ढोल नगाड़ा के साथ झूम झूम प्रशंसक बधाई दी व शुभकामनाएं दी भारत की टीम को जीतने पर आतिशबाजी की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा T 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी।
4 days ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।