Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

ट्रक से पशुओं की तस्करी कर रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

भैस पडवा से भरा ट्रक जब्त

सतना। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एसडीओपी नागौद श्रीमती विदिता डागर द्वारा जानवरो की तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के तहत गत 30/03/24 की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सोनौर चौराहा मे सतना की ओर से आ रहे सफेद रंग के ट्रक को पकड़ा एवम ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में क्रूरता पूर्वक कुल 61 नग छोटे बडे भैस पडवा क्रूरता पूर्वक भरे मिले।लिहाजा ट्रक के चालक एवं उसके साथ ट्रक मे बैठे 2 अन्य व्यक्तियो से पूछताछ की गई तो उन्होंने पशुओं को बेचने के उद्देश्य से उ.प्र ले जाना बताया गया जिसके कोई भी वैद्य कागजात नही मिले।लिहाजा ट्रक व भैसो को जप्त कर 

गौशाला में दाखिल कराया गया ।एवम तीनों आरोपीगण को धारा 11 (1) घ पशु क्रूरता अधिनयम, 66/192A मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है । 

आरोपी जिन्हे पकड़ा गया

पुलिस ने आरोपी जाबिर अली पिता साबिर अली उम्र 30 साल निवासी भटिया थाना सलेहा जिला पन्ना , गुड्डू पिता मो. इकबाल उम्र 28 साल निवासी सिंकदराबाद थाना सिकंदरा राऊ जिला हाथरस उ.प्र. एवं मोह. अनीस पिता मोह. सरीफ उम्र 33 साल निवासी अलीगढ भोजपुर चौराहा जिला अलीगढ़ उ.प्र को पकड़ा है। 

भैस पड़वा व ट्रक जप्त

आरोपियों के कब्जे से 61 नग भैस पडवा कीमती 610000 व अशोक लीलेंड कपनी का ट्रक क्र UP96T8242 कीमती 3000000 रु का जप्त किया है।

इनकी रही सक्रिय भूमिका

श्रीमती विदिता डागर (भापुसे) एसडीओपी नागौद थाना प्रभारी उपनिरी. रूपेन्द्र सिंह राजपूत, सउनि अश्वनीधर द्विवेदी प्रआर. सुधीश अग्रिहोत्री, प्र.आर विक्रम सिंह आर मनोज गुप्ता , आर शशांक द्विवेदी ,आर पंकज कुशवाहा , आर राजपाल बागरी आर. 49 मानवेन्द्र सिंह, मआऱ. प्रीती शुक्ला, सै राजेश बागरी की सक्रिय भूमिका रही।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!