
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा
जिला मैनपुरी
*हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी हुआ क्षयरोग मुक्ति दिवस का आयोजन
*
मैनपुरी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज 28, मार्च.2024 को विश्व क्षयरोग दिवस
के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मैनपुरी के सभागार में सी०एम०ओ० डा० रमेश चन्द्र गुप्ता के संयोजकत्व में एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डा० आशुतोष कुमार द्वारा विश्व क्षयरोग दिवस का हर्षोल्लास पूर्वक आयोजन किया गया एवं समस्त एन०टी०ई०पी० स्टाफ द्वारा क्षय रोग से बचाव एवं उन्मूलन हेतु जागरुक किया गया। प्रधानमंत्री टी०बी० मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 19 ग्राम पंचायते टी०बी० मुक्त की गयी तथा वार्षिक लक्ष्य 4250 के अन्तर्गत 868 नये मरीज चिन्हित किये गये है। सभा में डा० गौरव अग्रवाल डिप्टी डी०टी०ओ० एवं मोनिका यादव डी०पी०सी०, यादवेन्द्र प्रताप सिंह डी०पी०पी०एम०सी० एवं विकास चन्द्र गुप्ता डी०पी०टी०सी० ने भी सम्बोधित किया।




