उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थ विश्व विद्यालय के दो प्रोफेसर हुए सम्मानित

  • सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में कार्यपरिषद के सदस्यों की उपस्थिति में कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने विवि के असिस्टेंट प्रो. डॉ. विमल चंद वर्मा और डॉ. अरविंद कुमार रावत को भारत जी-20 प्रेसिडेंसी-2023 के दौरान जी-20 एम्बेसडर के रूप में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान देने व सराहनीय प्रयासों के लिए प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।दोनों शिक्षकों ने विवि समेत संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों-छात्राओं में वैश्विक मुद्दों, आर्थिक चुनौतियों और सतत विकास के लक्ष्यों की गहरी समझ को बढ़ावा देने में योगदान दिया। भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान व प्रतिष्ठा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने में महती योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर वित्त अधिकारी अजय कुमार सोनकर, कुलसचिव डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!