उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

बिना लाइसेंस शराब बेचते ढाबा संचालक गिरफ्तार  

गोविंद अग्रवाल के चार्ज लेते ही चौकीक्षेत्र में कायम हुआ कानून का राज

 

ब्रेकिंग:बिना लाइसेंस शराब बेचते ढाबा संचालक गिरफ्तार

गोविंद अग्रवाल के चार्ज लेते ही चौकीक्षेत्र में कायम हुआ कानून का राज*

 

सोहावल अयोध्या

हाईवे पर स्थित सती चौरा चौकी प्रभारी गोविंद अग्रवाल ने बीती रात गुरु नानक ढाबा पर छापा मार कर ढाबा संचालक जनार्दन सिंह पुत्र चंद्रमा सिंह को रंगे हाथ ग्राहकों के हाथ शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया, चौकी प्रभारी गोविंद अग्रवाल ने बताया की जनार्दन के पास से 8 पाउच देशी शराब तथा 8 सीसी इंग्लिश शराब रॉयल स्टैग 180 एम,अल वाली सीसी बरामद करते हुए उसे जेल भेज दिया, ज्ञात हो कि इस समय सीओ सदर आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह तथा इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह के अपराध तथा अपराधियों के प्रति चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा उनके प्रति कड़े रुख को देखते हुए चौकी इंचार्ज ने क्षेत्र में खनन माफियाओं लकड़ कट् के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है इसी क्रम में आज रात सारंगपुर के पास अवैध खनन करते हुए खनन माफिया की मिट्टी भारी ट्राली को पकड़ कर सीजकर दिया, चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस क्षेत्र में ढाबा संचालकों द्वारा ट्रक से उतरवाकर अवैध रूप से डीजल डालडा अन्य खनिज तेल तथा नकली शराब बेची जाती है जो मेरे कार्यकाल में कदापि संभव नहीं हो पाएगा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!