Uncategorizedउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय को जनपद सोनभद्र स्थानान्तरण होने पर दी गयी भावभीनी विदायी

क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय को जनपद सोनभद्र स्थानान्तरण होने पर दी गयी भावभीनी विदायी


चित्रकूट 14 मार्च 2024

क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय को जनपद सोनभद्र स्थानान्तरण होने पर दी गयी भावभीनी विदायी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी मऊ जयकरन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय का जनपद चित्रकूट से जनपद सोनभद्र स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदायी दी गयी । पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय को मोमेण्टों प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की गयी तथा कहा गया कि क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय ऊर्जावान अधिकारी है, इनकी कार्यप्रणाली उत्कृष्ट है, जनता एवं पुलिस में इसकी छवि बहुत ही अच्छी है । इस दौरान मौके पर उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर विदायी दी गयी ।
इस अवसर पर वाचक पारितोष दीक्षित, प्रभारी एलआईयू निरीक्षक सूर्यकान्त अरुण राय, प्रभारी आंकिक समसुद्दीन, प्रधान लिपिक अनिल मोहन शुक्ला, प्रभारी सीसीटीएनएस निरीक्षक जे.पी. उपाध्याय, पीआरओ प्रदीप कुमार पाल, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ जयलाल एवं अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!