Uncategorizedताज़ा ख़बरें

वीआइपी लिख उड़ाते है क़ानून का मज़ाक़

वीआइपी लिख उड़ाते है क़ानून का मज़ाक़
सोलन पुलिस ने धरा नकली वीआईपी

दिनांक 13-03-2024 को सनवारा टोल प्लाजा धर्मपुर पर शाम को परवाणू की तरफ से एक काले रंग की स्कॉरपियो आई तथा वी०आई०पी० लाईन से जाने लगी। जो उस पर फ्लैग रॉड और वीआईपी स्टीकर लगा था जो शक के आधार पर जाँच की गई
और जब टोल कर्मी ने उक्त गाडी को रोककर टोल टैक्स जमा करवाने के लिये कहा तो चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने कहा कि यह उच्च अधिकारी है जिस पर उसने उससे कहा कि अपना पहचान पत्र दिखाओ तो वह व्यक्ति कहने लगा कि गाडी में स्टीकर व फलैग रौड लगी है तथा कहा कि वह उसका पहचान पत्र देखने वाला कौन होता है । इन्हें चालक सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम मनीष चकवर्ती मालूम हुआ जो यह व्यक्ति छल करके झुठा अधिकारी बनकर वी०आई०पी० लेन से घुसने की कोशिश कर रहा था, जिस पर उक्त व्यक्ति के विरूद्र अभियोग अधीन धारा 419 भा०द०स० के तहत पजीकृत किया गया । उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना धर्मपर की टीम द्वार त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी मुनीष चकवर्ती पुत्र श्री सिद्वार्थ निवास एस०ए०एस० नगर मोहाली पंजाब को गिरफतार किया गया तथा गाडी को जब्त किया गया । अभियोग का अन्वेषण/जाच जारी है ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!