Uncategorizedताज़ा ख़बरें

जौनपुर महोत्सव में कलाकारों को किया गया सम्मानित

जौनपुर महोत्सव में कलाकारों को किया गया सम्मानित

 

जौनपुर महोत्सव के प्रथम दिन 10 मार्च को सायं काल में स्थानीय कलाकारों द्वारा शाही किला के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

संस्कृति विभाग के पंजीकृत गायकों राहुल पाठक, आशीष पाठक सपना शर्मा आदि द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही परिषदीय विद्यालयों के बच्चो ने भी नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मन मोहा। माननीय मंत्री जी ने प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को अंगवस्त्रम तथा मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।

इस दौरान माननीय विधायक शाहगंज रमेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि गण, पर्यटन सूचना अधिकारी सुश्री मनोकामना राय, डी.सी.एन.आर.एल.एम. ओपी यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ गोरखनाथ पटेल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!