Uncategorizedअन्य खबरेजयपुरताज़ा ख़बरेंराजस्थान

अंधड़ से इंजीनियर की मौत

टिनशेड के नीचे दबने से हुआ हादसा

जयपुर ग्रामीण

राजारामपुरा बांडी  नदी के पास निजी अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के टिन शेड अंधड़ के कारण उड़ गए। जिसमें नीचे दबने से एक इंजीनियर की मौत हो गई ।

मौसम खराब होने के बाद आए अंधड़ में सवाई माधोपुर निवासी श्रमिक मुनिराज व स्थानीय निवासी शंकर मीणा ने बताया कि निजी अस्पताल का भवन निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें करीब 25 मजदूर काम करते हैं जो वहीं आवास बना कर रहते हैं । उसके पास बनाए गए कार्यालय पर टिनशेड डाली हुई है । शुक्रवार शाम कार्यालय में इंजीनियरों व कंपनी के अधिकारियों की बैठक जारी थी इस दौरान तेज अंधड़ आने से कार्यालय की टिनशेड भी उड़ने लगी तो इंजीनियर अभिमन्यु पुत्र खिचनुराम निवासी बासूचक जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश बचने के लिए बाहर की ओर दौड़ा इसी दौरान टिनशेड उसके ऊपर  गिर गई जिससे वह उसके नीचे दब गया तथा अन्य लोग कुर्सी टेबलों के नीचे दुबक गए।बाद में मजदूरों ने घायल हुए  अभिमन्यु को  चोमू के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे राजकीय उप जिला अस्पताल में रेफर कर दिया । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है परिजनों के आने के बाद शव  का पोस्टमार्टम होगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!