Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

अपहरण का आरोपी 08 घण्टे के अन्दर चढ़ा पुलिस के हत्थे

थाना गोल्हौरा पुलिस को मिली सफलता, अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

सिद्धार्थनगर. अपहरण का आरोपी 08 घण्टे के अन्दर चढ़ा पुलिस के हत्थे, अपहृता बरामद। थाना गोल्हौरा पुलिस को मिली सफलता। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष गोल्हौरा के नेतृत्व में थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2024 धारा 363,366 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वान्छित अभियुक्त को 08 घण्टे के अन्दर कस्बा जिगनिहवा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

01.भीमसेन उर्फ चंदन पुत्र घिराऊ प्रसाद साकिन सोहना थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1.उ0नि0 श्री रणविजय सिंह थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर।
2.हे0का0 कमलेश यादव थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर।
3.म0का0 चंद्रकला मौर्य थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!