Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

Kaushambi: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पुलिस के बाद एक्‍टि‍व हुई पुल‍िस, 367 पैकेट पटाखे के साथ हत्थे चढ़ा विक्रेता

कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना के उपनिरीक्षक जगदीश कुमार ने बुधवार को वार्ड नंबर नौ स्थित मोहम्मद साहिल के घर पर छापा मारा। एसआइ के मुताबिक घर में पटाखाें का भंडारण पाया गया। पूछने पर साहिल ने बताया कि वह पटाखा बेचने का काम करता है। मां के नाम लाइसेंस है लेकिन साहिल समेत उसके अन्य भाई यह कारोबार करते हैं

कौशांबी। खलीलाबाद स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद जिले की पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पश्चिम शरीरा पुलिस ने कस्बे के चंद्रशेखर नगर वार्ड नौ से एक युवक को 367 पैकेट पटाखा के साथ गिरफ्तार किया है। उसने घर में भंडारण कर रखा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
बुधवार को पश्चिम शरीरा थाना के उपनिरीक्षक जगदीश कुमार ने वार्ड नंबर नौ स्थित मोहम्मद साहिल के घर पर छापा मारा। एसआइ के मुताबिक घर में पटाखाें का भंडारण पाया गया। पूछने पर साहिल ने बताया कि वह पटाखा बेचने का काम करता है। मां के नाम लाइसेंस है, लेकिन साहिल समेत उसके अन्य भाई यह कारोबार करते हैं।
केस दर्ज कर कोर्ट भेजा गया चालान
बहरहाल थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना है कि 367 पैकेट पटाखा जब्त करते हुए आरोपित साहिल को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!