Uncategorizedताज़ा ख़बरें

धरने पर बैठे तथा विरोध करने वाले लोगों को पुलिस ने फटकारा

पिछले आठ माह से धरने पर बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष दे रहे थे धरना

सिंभावली हापुड़। क्षेत्र के गांव फरीदपुर सिंभावली में गुजर रहे गंगा – एक्सप्रेस-वे अधिग्रहण की गई भूमि – का मुआवजा नहीं देने का आरोप लगा धरना दे रहे लोगों को पुलिस और प्रशासन ने आठ माह बाद आखिर हटा दिया। इस दौरान विरोध करने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने फटकार लगाते हुए हटा दिया। इस दौरान धरने देने वाले लोगों ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बता दे कि जनपद मेरठ के गांव बिजौली से होकर प्रयागराज तक जा रहे रहे गंगा एक्सप्रेस-वे हाईवे सरकार -की महत्वकांक्षी योजना में शामिल है। एक्सप्रेस-वे को अधिग्रहण होने वाली भूमि पर काम तेजी से चल रहा है। निर्माण के दौरान गांव फरीदपुर
सिंभावली निवासी किसान एंव राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विरेश चौधरी समेत काफी संख्या में लोग पिछले आठ माह से गंगा एक्सप्रेस-वे पर धरना दे रहे थे। उनका आरोप था कि उनकी खेती की भूमि को अधिग्रहण करने के बाद मुआवजे के रुपये नहीं दिए गए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!