Uncategorizedताज़ा ख़बरें

अमृत भारत स्टेशन के तहत श्री कृष्णानगर स्टेशन का हुआ चयन

रंग लाया विधायक का प्रयास

 

जौनपुर। बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण और कायाकल्प करने का आग्रह किया था। केंद्र सरकार की रेलवे स्टेशनों की कायाकल्प की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना ’अमृत भारत स्टेशन योजना’ में बदलापुर विधानसभा अंतर्गत श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन का भी चयन कर लिया गया है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 26 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से इस स्टेशन के आधुनिकीकरण और कायाकल्प कार्य हेतु शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना में चयनित होने से इस स्टेशन का कायाकल्प करके आधुनिक स्टेशन बनाया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!