Uncategorized

जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी को दिया निर्देश ।

उन्होने तहसील भानपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उक्त निर्देश दिया। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, प्रत्येक प्रकरण की जांच के समय शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए तथा सभी तथ्यों की भॅलीभॉति जांच करने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि धारा-67, भूमि विवाद तथा राजस्व संबंधी मुकदमें प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण किया जाय।
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विभाग से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता से सुने और त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। निस्तारण में किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल संज्ञान में लाये, जिससे प्रकरण का समयान्तर्गत निस्तारण हो सके। उप जिलाधिकारी शत्रुहन पाठक ने बताया कि कुल 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 33, पुलिस व पूर्ति के 6-6, विकास के 4, समाज कल्याण व शिक्षा के 2-2, स्वास्थ्य के 1 तथा अन्य विभागों से 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक राजेश कुमार झा, जिला विकास अधिकारी संजय शर्मा, वनाधिकारी जे.पी. सिंह, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, कृषि अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. अमर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, उद्यान अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, परियोजना निदेशक डूडा सुनीता सिंह, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहें ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!