
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विभाग से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता से सुने और त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। निस्तारण में किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल संज्ञान में लाये, जिससे प्रकरण का समयान्तर्गत निस्तारण हो सके। उप जिलाधिकारी शत्रुहन पाठक ने बताया कि कुल 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 33, पुलिस व पूर्ति के 6-6, विकास के 4, समाज कल्याण व शिक्षा के 2-2, स्वास्थ्य के 1 तथा अन्य विभागों से 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक राजेश कुमार झा, जिला विकास अधिकारी संजय शर्मा, वनाधिकारी जे.पी. सिंह, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, कृषि अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. अमर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, उद्यान अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, परियोजना निदेशक डूडा सुनीता सिंह, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहें ।
