
देवरिया जिले में जल निगम ग्रामीण में महाभ्रष्टाचार
लखनऊ /देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
लखनऊ/देवरिया
देवरिया जल निगम ग्रामीण में महाभ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। जमीन पर योजनाएं पूरी नहीं हैं, लेकिन कागजो में पूरी दिखाई जा रही है।
जल निगम ग्रामीण देवरिया के प्रमुख अखिल आनंद पूरी तर कंठ तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।
कंपनियों पर उनका कोई अंकुश नहीं है। आए दिन वह ठेकेदारोंं से मारपीट पर उतारू रहते है।
आपको बता दें कि जलनिगम ग्रामीण का कार्यालय देवरिया में आचार्य रामचंद्र शुक्ल कालोनी में किराए के मकान मेंं है।
लेकिन पैसे की बंदर बांट में जल निगम ग्रामीण के प्रमुख अखिल आनंद नियमों को पूरी तरह ताक पर रख देते हैं।
ऐसे जब पानी की टंकी किसी दिन भरभरा के गिरे तो अखिल आनंद की कुर्सी भी उसी दिन टूटेगी क्या।
सरका के ऊंची कुरसियों पर बैठे लोगों को सोचना होगा कि एक अधिकारी जिले में सालों से पड़ा है यहां से उसके तबादले के नियम क्या सिर्फ फाइलों के लिए बने हैं।


