
ब्यूरो.रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा में एक व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अकरम उद्दीन ने कहा कि पड़ोसी पसून उर्फ नसीम दबंग किस्म का अपराधिक व्यक्ति है। जिसके मुकदमे कई थानों में उसके दर्ज हैं। पीड़ित के मकान में जबरन कब्जा करना चाहता है और अपना ताला डाल दिया है। उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। दो दिन पहले दबंग ने घर जाते समय रास्ते में रोककर गांलियां देते लातघूंसों से पिटाई की। जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद उसकी जान बच सकी। शहर के मोहल्ला गूलरनाका निवासी सर्राफा व्यापारी अकरम उद्दीन ने पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों को भेजा कर बताया कि रास्ते में दबंग पड़ोसी पसनू उर्फ नसीम पुत्र रशीद ने उसे रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। व्यापारी ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। लेकिन दबंग ने घर में घुसकर उसे जमीन में पटक दिया और जान से मारने की नियत उसका गला दबाने लगा। चीखपुकार सुनकर परिवार के लोगों व मोहल्लावासियों ने उसकी जान बचाई। दबंग मोहल्लावासियों को भी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। दबंग उसके मकान में जबरन कब्जा करना चाहता है और इसी नियत से अपना ताला डाल दिया है। पीड़ित की पत्नी उलाहना देने गई तो उसके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। आवाज सुनकर घर वाले व पड़ोसी पहुंच गए। तब पुनः दबंग ने लोहे की राठ व डंडे से पड़ोसियों पर हमला कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। जबकि लोगों द्वारा बनाए गए वीडियों में सच्चाई दिख रही है। पड़ोसी अपराधिक किस्म का व्यक्ति है तथा जहर खुरानी गिरोह का सरगना है। जो रेलवे स्टेशन व रोडवेज में मुसाफिरों को जहर खुरानी का शिकार बनाकर लूटपाट करता है तथा मौका पाकर चोरियां भी करता है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान इसके घर से लूट व चोरी का सामान बरामद हो चुका है। दबंग व्यक्ति व इसके गैंग के विरुद्ध कई थानों में जहर खुरानी व नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने के मुकदमें पंजीकृत हैं।पीड़ित ने पुलिस से अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की है जिससे पीड़ित के जान माल की सुरक्षा हो सके l


