Uncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेशशहडोल

शहडोल के कटहरी में महिला की संदिग्ध मौत

रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने आई थी महिला, खेत में मिला शव – पुलिस जांच में जुटी

शहडोल के कटहरी में महिला की संदिग्ध मौत

रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने आई थी महिला, खेत में मिला शव – पुलिस जांच में जुटी

शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र के कटहरी गांव में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। मृतका की पहचान 35 वर्षीय अमसिया बाई के रूप में हुई है। वह अपने पति श्याम चरण बैगा के साथ ग्राम जरवाही से रिश्तेदार के यहां गमी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

शाम करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।

थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों की जांच कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ भी जारी है।

मृतका के पति श्याम चरण बैगा ने कहा कि वे गमी के कार्यक्रम में आए थे। वहीं थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!