

रायगढ़ : रायगढ़ के कोतरा रोड रामबाग के बगल में स्थित होटल व्हाइट रोज में प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस होटल में अवैध रूप से देह व्यापार होता है। होटल में रुकने के बहाने लड़के-लड़कियाँ, महिलाएँ और पुरुष आते रहते हैं। यह होटल रायगढ़ के मेन रोड पर स्थित है, जहाँ लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है या यह किसी के इशारे पर चल रहा है।
होटल के पास ट्यूशन क्लास
होटल के बाजू में एक ट्यूशन क्लास है, जहाँ बच्चे पढ़ने आते हैं। इससे बच्चों में डर का माहौल बना हुआ है।कभी भी अनहोनी हो सकती है। लोगों का कहना है कि यहाँ अवैध रूप से देह व्यापार होने से पूरा माहौल खराब हो रहा है।
जनता की माँग
स्थानीय लोगों की माँग है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करे और होटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। लोगों का मानना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो यह समस्या और भी बढ़ सकती है।


