

सीकर. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने बताया कि 18वीं लोकसभा के चुनाव में सीकर 05 संसदीय क्षेत्र से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के प्रत्याशी अमराराम ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती को 72,896 मतों से पराजित करके जीत प्राप्त की। अमराराम को 6,59,300 मत मिले है, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती को 5,86,404 मत प्राप्त हुए।
बहुजन समाज पार्टी के अमरचंद को 8,619 अम्बेडकरवादी पार्टी ऑफ इंडिया के अशोक सेहरा को 5,382, उम्मीद पार्टी ऑफ इंडिया के दीरेन्द्र वर्मा को 2,944, राष्ट्रीय स्वर्ण दल के बेनी प्रसाद कौशिक (लाटा) को 1,731, भारतीय पार्टी के रमेश शर्मा को 1,549, भारतीय युवा जन एकता पार्टी के विजेन्द्र महरिया को 1,451, निर्दलीय ओमप्रकाश को 1,224, निर्दलीय बीरबल सिंह को एक हजार 81, निर्दलीय महेश कुमार को 2,056, निर्दलीय रविन्द्र सिंह शेखावत को 6,025, निर्दलीय विष्णु कुमार नटराज को 5,803, निर्दलीय सुरेश पारीक को 10,021 मत प्राप्त हुए है तथा नोटा में 7,266 मतदाताओं ने अपने मत दिए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने बताया कि सीकर संसदीय क्षेत्र में 13,00,856 वैध मत पाए गए है जबकि 3,481 मत रद्द हुए है। सीकर संसदीय क्षेत्र में कुल 13,04,337 मतों की गिनती की गई है।






