Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

ब्रेकिंग न्यूज़, पति के प्रताड़ना से परेशान महिला ने छत से कूद कर जान देने की प्रयास

गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के डफाली मोहल्ला की सुगंधा सिंह पति दिलेश्वर सिंह ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर छत से नीचे कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट   गढ़वा से गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के डफाली मोहल्ला की सुगंधा सिंह पति दिलेश्वर सिंह ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर छत से नीचे कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है        इस संबंध में सुगंधा सिंह ने बताया कि उसका पति ने शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके साथ बराबर मारपीट करते रहता है।

उसने बताया कि वह सोमवार की रात में गढ़वा शहर के चिनियां रोड स्थित अपने के बहन के शादी में आई थी। इस दौरान उसके पति ने मोबाइल पर काल कर उसे डफाली मोहल्ला स्थित घर पर बुलाया। जब पीड़िता ने रात होने के कारण वहां जाने में असमर्थता जताई तो उसके पति ने उसे छोड़ देने की धमकी देने लगा। इस पर महिला ने रात में ही बजे अकेली ही आटो से डफली मोहल्ला स्थित घर पर पहुंची। तब उसके पति ने उसके साथ नोंकझोंक करते करते मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर उसने छत पर चली गई और आत्महत्या के इरादे से छत से नीचे कूद गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे आसपास लोगो नें उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में उसके दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!