अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेश

वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशन में हज यात्रियों की सुरक्षा और सहजता के लिए व्यापक उपाय किए गए।

आज दिनांक 26.05.2024 को गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हज यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हुआ।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में, हज यात्रियों की सुरक्षा और सहजता के लिए व्यापक उपाय किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के साथ-साथ, अन्य आवश्यक सेवाओं का भी ध्यान रखा गया है।

साथ ही एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनके कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और हज यात्रियों की हर संभव मदद करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। गया जिले में हज यात्रियों के आगमन से लेकर हवाई अड्डे तक के सफर को सुरक्षित और सुगम बनाने हेतु पुलिस स्कॉर्ट की व्यवस्था की गई है।

इसके अतिरिक्त, हवाई अड्डे पर हज यात्रियों के सेवा, सुरक्षा एवं सुविधा हेतु नगर पुलिस उपाधीक्षक, गया के नेतृत्व में एक अस्थाई थाना भी स्थापित किया गया है, जो चौबीसों घंटे कार्यरत है। उक्त थाने में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनयुक्ति की गई है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!