Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

राशन घटतौली का विरोध करना पड़ा महंगा, कोटेदार ने लाठी डंडों से की पिटाई

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

◆ दबंग कोटेदार मुकेश के ऊपर दर्ज हुआ मुकदमा

अंबेडकर नगर। राशन घटतौली का विरोध करने पर मनबढ कोटेदार ने युवक की जमकर पिटाई कर दी , जिससे युवक के आंख व नाक में भी गंभीर चोटें आईं हैं।
मामला अहिरौली ली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर बेला बाग गांव का है। फत्तेपुर बेलाबाग निवासी इमरान ने अहिरौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 19 मई को वह व उसका चचेरा भाई अरमान राशन लेने कोटेदार के घर गए हुऐ थे। जब कोटेदार मुकेश यादव द्वारा दो किलो कम राशन दिया गया तो दोनों युवकों ने विरोध किया। विरोध करने से नाराज कोटेदार मुकेश ने लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे दोनों युवकों को गम्भीर चोट आई। पीड़ित ने बताया कि घटतौली की शिकायत उच्च अधिकारियों को भी करेंगे और कोटा की जांच होनी चाहिए जिससे हो रहे घटतौली पर लगाम लग सके। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!