Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंसरायकेला

कल्पना सोरेन इंडी गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को किया संबोधित

केंद्र सरकार का झारखंड के बहुमूल्य खनिज संपदा लूटने का गिद्ध दृष्टि है

बानेश्वर महतो

सरायकेला : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पत्नी कल्पना सोरेन चांडिल के गांगुडीह फुटबॉल मैदान में इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के वीर माटी के निवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरने वाले नहीं हैं। नरेंद्र मोदी ने झारखंड के आदिवासी बेटा हेमंत सोरेन को जेल भेज कर आदिवासी विरोधी होने का प्रमाण दिया। अंग्रेजों से जब पूरा हिंदुस्तान डरता था तब झारखंड के वीर सपूत बाबा तिलका मांझी, सिद्धू, कान्हु, चांद, भैरव, फूलो, झानो आदि ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संग्राम किया था। उन्होंने कहा कि झारखंड के जनता के आशिर्वाद से 2019 में हेमंत सोरेन राज्य का मुख्यमंत्री बने। राज्य को विकास के ऊंचाई पर ले गए। कोरोना संकट काल में अन्य राज्यों में काम करने वाले मजदूरों को हवाई जहाज से झारखंड लेकर आया। हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के माता बहनों के लिए सर्वजन पेंशन योजना का उम्र सीमा 60 से घटाकर 50 वर्ष कर दिया, आबुआ आवास के तहत तीन कमरे व रसोई घर दिया, विद्यार्थियों को विदेशों में पढ़ने के लिए मारांग गोमके स्कॉलरशिप, सी एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हरा राशन कार्ड, अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन योजना आदि बड़े बड़े योजनाएं हेमंत सोरेन सरकार ने शुरू किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि 2024 में केंद्र में सरकार बनी तो संविधान को बदल देगी। जिसके तहत सबसे पहले आरक्षण को समाप्त करेगी। जबकि भारत के आदिवासी, पिछड़े, गरीबों के उत्थान के लिए आरक्षण का प्रावधान है। उसे ही भाजपा बदलना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के खाते का जितना पैसा था भाजपा शासित राज्यों को दे दिया। भाजपा को झारखंड के जनता का चिंता नहीं है, यहां के लोग भूख से मरे केंद्र सरकार को मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के 11 लाख हरा राशन कार्ड को बंद कर दिया, हेमंत सोरेन 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड दिया। हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से एक लाख 35 हजार करोड़ रूपए मांगा जो झारखंड का अपना पैसा है। केंद्र सरकार का झारखंड के वन संपदा, खनिज संपद जैसे बहुमूल्य खजाना को लूटने के लिए गिद्ध दृष्टि है लेकिन यहां के विकास के लिए कोई योजना नहीं है। केंद्र सरकार ने झारखंड के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया। हक की बात करने पर केंद्र सरकार ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल में डालने का काम किया। कल्पना सोरेन ने रांची लोकसभा के इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष मतदान करने का अपील किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को बेचने का काम कर रहे हैं। देश की परंपरा को विखंडित किया जा रहा है। झारखंड के विगत भाजपा के सरकार ने चांडिल डैम का विकास करने नहीं दिया। इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है और संविधान की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी चाहती है। झारखंड में 18 साल भाजपा का सरकार रही है। भाजपा ने झारखंड में बेरोजगारी को चरम सीमा तक पहुंचा दिया है। चांडिल डैम की समस्या समाधान करने के लिए कभी गंभीर नहीं रहा। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो हर महिलाओं को तुरंत एक लाख रुपए दी जायेगी और नारी सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जायेगी। सभा का संचालन देबू चटर्जी ने किया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो, चारूचांद किस्कू, गुरूचरण किस्कू, एल बी सिंह, जिप सदस्य पिंकी लायक, सुधीर किस्कू, डा शुभेंदु महतो, पप्पु वर्मा, बुद्धेश्वर मार्डी, माधव सिंह मानकी, पप्पु मिश्रा, सुकुमार गोराई, सुबीर कुइरी, राजु चौधरी, उपेंद्र गिरी आदि उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!