Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

पोलिंग पार्टी रवानगी हेतु की जा रही तैयारियो का किया डी एम ने किया निरीक्षण

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर। पोलिंग पार्टियों को हवाई पट्टी अकबरपुर से रवाना करने हेतु की जा रही तैयारी का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोलिंग पार्टी रवानगी हेतु की जा रही तैयारी का बीच-बीच में भ्रमणकर सभी व्यवस्थाओं को ध्यान पूर्वक देखें।
वहां पर बैठने की व्यवस्था, पीने के लिए पानी की व्यवस्था,छाया की व्यवस्था, कूलर की व्यवस्था आदि को विशेष ध्यान में रखा जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि नगर पालिका से सफाई कर्मी लगाकर तत्काल साफ-सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पोलिंग पार्टियों के रवानगी के समय चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। हवाई पट्टी पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा अलग-अलग विधानसभाओं के लिए आवंटित स्थान पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संतुष्टि जाहिर की गई।

साथ ही साथ समय से सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना होकर मतदान स्थल पर पहुंच सके। वाहन नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी वाहनों को उचित स्थान पर खड़ा कराया जाए जिससे भीड़ की समस्या उत्पन्न ना हो। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!