अलीगढ़ताज़ा ख़बरें
Trending

14 लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल एवं दवाई किट वितरण

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

14 लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल
एवं दवाई किट वितरण


भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण महोत्सव वर्ष के अंतर्गत श्री दिगम्बर जैन महासमिति के तत्वावधान में भगवान महावीर के 2623 वें जन्मकल्याणक महोत्सव से पूर्व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें रोटरी क्लब ऑफ फ्रेंड्स एवं शेखर सरफि मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा संचालित सम्पूर्ण
उपकरणों से सुजज्जित मोबाइल वैन में अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ डा . मौसम गुप्ता के परार्मश पर लगभग 25 मरीजों को मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों को ऑपरेशन कराए जाने की सलाह दी गई । जिसमें से सोमवार को 14 लोगों के शेखर सरफि मेमोरियल हॉस्पिटल मे निःशुल्क आंख के मोतियाबिंद से ग्रसित बीमारी के सफल ऑपरेशन डॉक्टर मौसम द्वारा किए गए साथ ही दवा किट एवं काला चश्मा वितरण किए गए । इस मौके पर हॉस्पिटल की चैयरपर्शन श्रीमती लाजेश वार्ष्णेय , डॉक्टर मौसम गुप्ता समिति के प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन , संयोजक मुनेश जैन मीडिया प्रभारी मयंक जैन , मण्डल अध्यक्ष नीरज जैन , सौरभ जैन पांड्या, विपिन कुमार जैन उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!