उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

प्रशांत गुप्ता हत्याकांड में 15000 का इनामी गिरफ्तार

सिद्धार्थ नगर।एसओ उसका रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि २० फरवरी को जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सजनी-पकड़ी मार्ग पर हत्या करके एक बोरे में एक युवक की लाश फेंकी गई थी। शव का पहचान सदर थाना क्षेत्र के साड़ी निवासी प्रशांत गुप्ता के रूप में हुई थी। प्रशांत गुप्ता की गुमशुदगी 18 फरवरी को थाने में दर्ज की गई थी। लाश मिलने के बाद हत्या का केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू की गई तो इसमें प्रशांत की पूर्व प्रेमिका और उसका सहयोगी पकड़ा गया। प्रेमिका ने एक वीडियो बनाकर परेशान किए जाने को लेकर हत्या करने की बात स्वीकार किया था। इसमें दोनों को जेल भेज दिया गया था। जबकि तीसरा एक आरोपी सामने आया, जो इसलिए इस हत्याकांड में शामिल हुआ कि उसे संदेह था कि उसके करीबी के प्रशांत गुप्ता से संबंध हैं। केस दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। लगातार ठिकाना बदल रहा था। इसलिए पकड़ में नहीं आ रहा था। उस पर 15 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।

मंगलवार को सूचना पर सदर थाना क्षेत्र के भीमापार पुल के पास से आयुष उर्फ संगम मिश्र निवासी साहबगंज दरुआ बाजार थाना कोतवाली नगर गोंडा जनपद गोंडा को थाने पर लाकर पूछताछ किया गया। इसके बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पकडऩे वाली टीम में एसओ उसका रोहित उपाध्याय, एसओ प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, एसआई चंद्रशेखर पांडेय आदि शामिल रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!