उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

घायल युवक की मौत से नाराज लोगों ने किया हाईवे जाम

सिद्धार्थ नगर।उसका बाजार थाना क्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड में 25 मार्च को हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।

युवक के मौत से आक्रोशित नगर निवासियों ने थाना क्षेत्र के उसका-धानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीडब्ल्यूडी पुल के समीप जाम लगा दिया। यह जाम दो घंटे से अधिक रहा। काफी मान मनौव्वल के बाद जब जाम नही खुला तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और ट्रैफिक को सामान्य कराया।

मृतक लोहिया नगर वार्ड निवासी कोमल यादव के पुत्र सोनू यादव (20) हैं।25 मार्च को मृतक सोनू यादव ने उसका पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लोहियानगर वार्ड के परती मोहल्ला निवासी रामकरन पुत्र महेंद्र जो काफी मनबढ़ किस्म का आदमी पुरानी रंजिश को लेकर उसे भद्दी गालियां देते हुए लात घूसों और लाठी व पंच से मारा पीटा है, जानमाल से मारने की धमकी दी है। जिसमें पुलिस केस दर्जकर छानबीन में जुटी थी। इसके बाद घायल सोनू यादव को इलाज के लिए परिजन लखनऊ ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जाम के दौरान आरोप लगाया की पुलिस इस मामले निष्क्रिय बनी हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय उसे बचाती रही है। उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। इस संबंध में सीओ सुजीत राय ने बताया कि मृतक सोनू यादव की तहरीर पर उसका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, जब सोनू की हालत गंभीर होने लगी तो पुलिस ने 11 मार्च को धारा 308 बढ़ा दिया था। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गईं है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!