Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

थाने पर नही हो रही सुनवाई, एसपी से लगायी इंसाफ की गुहार

थाने पर नही हो रही सुनवाई, एसपी से लगायी इंसाफ की गुहार

लालगंज प्रतापगढ़। दलित की पिटाई को लेकर लीलापुर पुलिस जांच के नाम पर टालमटोल कर रही है। थकहार कर पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार की है। लीलापुर थाना के मोती का पुरवा सगरा सुंदरपुर निवासी विनोद सरोज के पुत्र सूरज कुमार ने मंगलवार को एसपी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि बीती ग्यारह अप्रैल को दबंगो ने रंजिशन उसकी पिटाई कर दी थी। पीडित ने घटना की जानकारी लीलापुर पुलिस को दी। पीडित के मुताबिक लीलापुर पुलिस ने जांच के नाम पर थाने में पंचायत भी करायी। पीड़ित द्वारा घटना को लेकर कार्रवाई न होने पर लालगंज सीओ से भी मिलकर फरियाद की गयी। सीओ ने लीलापुर पुलिस को जांच के आदेश दे रखे हैं। पीडित का कहना है कि इसके बावजूद उसकी सुनवाई नही हो रही है। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर का कहना है कि घटना की जांच करायी जा रही है, सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!