अनूपगढ़ताज़ा ख़बरें

एडीएम ने किया अनूपगढ़ शाखा नहर का रात्रीकालीन औचक निरीक्षण

हेड पर तैनात कर्मचारी मिला अनुपस्थित

सुरेंद्र सिंह राठौड़ श्री विजयनगर अनूपगढ़

एडीएम ने किया अनूपगढ़ शाखा नहर का रात्रीकालीन औचक निरीक्षण

निरीक्षण करते हुए एडीएम

 

अनूपगढ़ अनूपगढ़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश सहारण ने अनूपगढ़ शाखा नहर की आरडी 137 का रात्रि कालीन औचक निरीक्षण किया। अनूपगढ़ शाखा नहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी प्रवाहित हो रहा है जिसकी वास्तविक स्थिति जानने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहारण ने यह औचक निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया की गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल भंडारण करवाने के कार्य को प्राथमिकता करवाने के लिए उन्होंने अनूपगढ़ शाखा की आरडी 137 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हेड की दीवार क्षतिग्रस्त मिली।एडीएम ने हेड की सुरक्षा व्यवस्था व हेड से पानी के वितरण की व्यवस्था को भी देखा।निरीक्षण के दौरान वहां तैनात गेज रीडर नंदलाल मौके पर अनुपस्थित मिला। इसके बाद गेज रीडर के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश एडीएम द्वारा दिया गया। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर कार्य में कोताही नहीं बरतने को लेकर निर्देशित किया गया

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!