ताज़ा ख़बरें

सकोरा विथ सेल्फी अभियान सीजन-5 की शुरुआत मनासा में, नीमच एडिशनल एसपी ने दिखाइए हरी झंडी

मनासा। मध्य प्रदेश की संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रदेश में बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए।। बेजुबान पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकाेरा विथं सेल्फी अभियान सीजन-5 की शुरुआत मनासा में एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया एवं संस्था सरक्षक एड. भेरु प्रसाद परमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।इस अभियान के तहत संस्था द्वारा इस वर्ष 21000 हजार निःशुल्क सकोरे आम लोगों में वितरीत किए जाएंगे।। साथ ही संस्था द्वारा निरंतर हर घर-हर दुकान पर निःशुल्क सकोरे दिए जाएंगे।। एवं सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाएंगे।।। संस्था बेजुबान जानवरों पक्षियों के लिए प्रतिवर्ष यह अभियान चलाती है ।। आज संस्था द्वारा 1100साे सकाेरे वितरण किए गए। संस्था निरंतर 5 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत है।संस्था ने आज एक पुनीत कार्य में योगदान दिया।उक्त कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक कृष्णा परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र मालवीय, प्रदेश महासचिव बलवंत तंवर, नीमच जिला अध्यक्ष समीर मंसूरी, मंदसौर जिला अध्यक्ष कमलेश भमरोठा, जिला महासचिव आयुषी अरोड़ा, तहसील उपाध्यक्ष अंतिम सेन, रामपुर तहसील अध्यक्ष सफलता मुजावदिया आदि बड़ी संख्या में मनासा टीम इकाई, रामपुर टीम इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।उक्त जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी कुशाल मालवीय द्वारा दी गई

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!