ताज़ा ख़बरेंशिमलाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आगामी 48 घंटे तक मौसम के खराब रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के चलने और गर्जना के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है।

प्रदेश में विभाग की चेतावनी के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा है। विभाग के अनुसार अधिकतम ऊंचाई वाले एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात दर्ज किया गया है। शुक्रवार को धूप खिले रहने से तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है। हंसा क्षेत्र में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई है, जबकि इसके अलावा कोकसर, भरमौर, सलूणी, सांगरा, बजूणा, केलांग, भुंतर और गोंदला में बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है। इस दौरान मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के चलने और गर्जना के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश में ऊना में सबसे ज्यादा तापमान 35 , शिमला 24.8, सुंदरनगर 31.5, धर्मशाला 26.8 , नाहन 31.1, सोलन 30.4, मंडी 32.8, बिलासपुर 33.6, चंबा 29.6 व रिकांगपिओ 25.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!