Uncategorizedताज़ा ख़बरें

श्रीं बांके बिहारी मंदिर खरड़ से तीन दिवसीय प्रभात फेरी निकाली जाएगी

श्री गोपाल माता अंबिका देवी गौशाला में होली महोत्सव को लेकर तीन दिवसीय तक रोजाना सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी
खरड़ 21 मार्च:-होली महोत्सव को लेकर खरड़ के श्री बांके बिहारी मंदिर से 23 मार्च से 25 मार्च तक रोजाना सुबह 5:00 प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए गौशाला के मैनेजर महेंद्र बजाज ने बताया कि जिस प्रकार ब्रिज में होली का त्यौहार मनाया जाता है इस तरह खरड़ के श्री बांके बिहारी मंदिर में भी होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। जिसके तहत भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं द्वारा 23 मार्च को सुबह 5:00 मंदिर परिसर से आनंद नगर के लिए और 24 मार्च को डॉक्टर कालडां स्ट्रीट के लिए प्रभात फ्री निकल जाएगी वहां से 24 मार्च को शाम 6:30 बजे मंदिर परिसर में होलिका दहन किया जाएगा। इसी तरह 25 मार्च को होली वाले दिन सुबह विशाल प्रभात फेरी मंदिर परिसर से कारखाना वाला मोहल्ला, इमली वाला मंदिर, जैन मंदिर, गांधी बाजार, ठठेरे वाला मोहल्ला आदि के लिए प्रस्थान करेगी। उपरांत मंदिर परिसर में 9:00 बजे से 12:30 तक श्री बांके बिहारी जी एवं राधा रानी के साथ होली खेली जाएगी। इस दौरान भजन कीर्तन भी किया जाएगा। इस मौके पर प्रबंधक महेंद्र बजाज, अमित सेठी, पंडित चंदन मिश्रा, पंडित उदित मिश्रा, करन,गौरव, मोहित कुमार वह अन्य सदस्य मौजूद थे

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!