Uncategorizedउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

डीएम एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

डीएम एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण


चित्रकूट 18 मार्च 2024

डीएम एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी कैमरा के संचालन, महिला बैरक में निरुद्ध महिलाओं से खान-पान आदि के बारे में जानकारी की तथा हाई सिक्योरिटी बैरक में कैदियों की खाना तलाशी कराई गई, इसके बाद बैरक नंबर 5 व 6में भी निरुद्ध कैदियों की भी खाना तलाशी कराकर कैदियों का हाल-चाल लिया गया। जिलाधिकारी ने अधीक्षक जिला कारागार को निर्देश दिए की कैदियों को मीनू के अनुसार खान-पान की व्यवस्था रहे इसके साथ ही महिला बैंरक के अंदर की दीवारों पर रामायण कालीन पंक्तियों व चित्रो की पेंटिंग कराई जाए, उन्होंने कहा कि जेल के अंदर सभी सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा की दृष्टि से सही तरीके से संचालन कराया जाए कहीं पर कोई समस्या नहीं होना चाहिए। कैदियों को जो सुविधाएं अनुमन्य है उसी के अनुसार व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक जिला कारागार शशांक पांडेय ,जेलर संतोष कुमार वर्मा, उपकारापाल रजनीश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी कर्वी उपेंद्र प्रताप सिंह सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!