Uncategorizedताज़ा ख़बरें

डीएम व एसपी ने पैदल भ्रमण कर बैनर, होर्डिंग्स, वालपेंटिग, व अन्य प्रचार सामग्री को हटवाया*

प्रचार सामग्री को तत्काल हटवाएं सम्बन्धित अधिकारी- जिला निर्वाचन अधिकारी*

*डीएम व एसपी ने पैदल भ्रमण कर बैनर, होर्डिंग्स, वालपेंटिग, व अन्य प्रचार सामग्री को हटवाया*

  • *—प्रचार सामग्री को तत्काल हटवाएं सम्बन्धित अधिकारी- जिला निर्वाचन अधिकारी*

फतेहपुर 16 मार्च। लोकसभा सामान्य निर्वाचन–2024 को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव आचार संहिता लागू होने के तत्पश्चात भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उदय शंकर सिंह ने शहर के वर्मा तिराहा से ज्वालागंज तक पैदल चलकर राजनैतिक पार्टियों के स्टेंडी, होर्डिंग, बैनर, पंपलेट, पोस्टर, वाल पेंटिंग पुताई आदि प्रचार सामग्रियों को अपने समक्ष उतरवाई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी क्षेत्रों में प्रचार सामग्रियों को तत्काल हटवाने के निर्देश संबंधितों को दिए।

    इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व  अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप, उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर  वीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर  समीर कश्यप सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे।

*जहानाबाद व बिंदकी मे हटाई गई प्रचार सामग्री*

बिंदकी/ फतेहपुर।आचार Sylhet लगते ही प्रशासन निष्पक्ष एवं पारदर्शी लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने की कवायद में जुट गया है।

इसी क्रम मे आज शाम उपजिलाधिकारी शुभेंदु कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार द्विवेदी ने थाना बिंदकी व जहानाबाद पुलिस बल व बिंदकी नगर पालिका परिषद व जहानाबाद नगर पंचायत के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ सभी राजनैतिक दलों के लगे होर्डिंग, बैनर, पोस्टरों को मुस्तैदी के साथ हटवाया और वाल पेंटिंग्स की पुताई कराई। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपील किया कि वे आचार संहिता का का पूरी तरह से पालन करे। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार द्विवेदी ने लोगों को अगाह किया कि सम्पूर्ण जनपद में धारा 144 लागू है। ऐसे लोग ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न करें। पांच से अधिक लोग एक जगह इकट्ठा न हो। फेसबुक व सोशल मीडिया में कोई भी आपत्ति जनक पोस्ट न डाले। अगर ऐसा किया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

*डीएम व एसपी ने पैदल भ्रमण कर बैनर, होर्डिंग्स, वालपेंटिग, व अन्य प्रचार सामग्री को हटवाया*

*—प्रचार सामग्री को तत्काल हटवाएं सम्बन्धित अधिकारी- जिला निर्वाचन अधिकारी*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!