Uncategorizedताज़ा ख़बरें

दुर्घटना

अप में 12303 पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट तीन दर्जन से अधिक भेड़ आने से काल कलवित हो

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित बाई पास रेलवे क्रासिंग पर गेट नं० 88/ A/ T के सामने 08 मार्च 2024दिन शुक्रवार की शाम करीब 6.43 बजे तेज रफ्तार जा रही अप लाइन में 12303 पूर्वा एक्सप्रेस के चपेट में आने से करीब तीन दर्जन से अधिक भेड़ कट कर काल कलवित हो गई वही आधा दर्जन के करीब घापल हो गई।

जानकारी के अनुसार एएनएच -24 बाईपास रेलवे क्रासिंग पर अप व डाडाउन दोनों ट्रैक पर ट्रेन आने की सूचना मिलते ही गेटटमैन गेट को बन्द कर दिया। उसी समय गेट पर भेड़ का झुण्ड आ गया। डाउन ट्रैक पर 22356 पाटलिपुत्र सुपर फास्ट एक्सप्रेस क्रास करने के बाद भेड़ का झुण्ड रेलवे लाइन क्रास करने लगा जबकि गेटमैन चिल्लाता रह गया लेकिन चन्दौली जनपद के अवही गॉव निवासी सुधार पाल गडेरिया ने गेटमैन की बातों को खिलवाड़ में ले लिया

उसी दौरान अप में 12303 पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट तीन दर्जन से अधिक भेड़ आने से काल कलवित हो गई तथा आधा दर्जन के करीब घायल हो गई। भेड़ों के कटने से दूर दूर तक खून व मांस के चिथड़े बिखर गये तथा दूर तक बदबू आने लगा। इस दौरान ट्रेन कोई बाधित नहीं हुई।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!