ताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण

विभिन्न शाखाओं, क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा का निरीक्षण कर साफ सफाई के संबंध में दिए गया दिशा-निर्देश

सिद्धार्थनगर. अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन में साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी तथा पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण । निरीक्षण के पश्चात पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवायी गयी व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता बनाये रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करायी गयी। क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, भोजनालय आदि शाखाओं का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । परेड व अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक भूतनाथ गुप्ता तथा लाइन्स के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!