Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशरीवा

रीवा सीट से सांसद जनार्दन को तीसरी बार मिला टिकट!

 

सांसद ने कहा कि अगर वह तीसरी बार निर्वाचित होकर सांसद चुने जाते है तो उनकी पहली प्राथमिकता होगी की जिले में जो इंफस्ट्राक्चर की कमी है उस पर काम करेंगे। सड़कों के मामले में हम थोड़ा सा ठीक हैं, लेकिन अभी रेलवे, हवाई सेवा, इन सुविधाओं को लेकर हम थोड़ा पिछड़े हुए हैं, जिसमें सुधार और विस्तार करने की बहुत ही अवश्यकता है।

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि रीवा से मिर्जापुर वाया हनुमना एक नई रेल परियोजना की शुरूआत के लिए हमारे ओर से प्रयास किया गया था, जिसका सर्वे भी किया जा चुका है, लेकिन कोरोना की वजह से वह काम पूरा नहीं हो सका। भाजपा ने शनिवार की देर शाम लोकसभा चुनाव के 195 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर रीवा संसदीय सीट से भाजपा सांसद जानार्दन मिश्रा पर अपना भरोसा जताया है। देर शाम जैसे ही रीवा लोकसभा सीट से सांसद जनार्दन मिश्रा के नाम के घोषणा हुई तो सिविल लाइन स्थित सांसद निवास में जश्न मनाया जाने लगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!