सिंगरौली: कार के ऊपर पलट गया राख लोड हाइवा, सिंगरौली के 4 लोगों की मौत
कार के ऊपर पलट गया राख लोड हाइवा, सिंगरौली के 4 लोगों की मौत शादी के लिए लड़की देखने भांडी से वाराणसी जा रहा था शर्मा परिवार, रेनूकोट में हुआ हादसा सुबह 8 बजे हुई दुर्घटना शाम 6 बजे पता चला राखड़ में दबी है कर, कड़ी मशक्कत के बाद निकले शव सिंगरौली। सिंगरौली जिले के भाड़ी ग्राम के निवासी शर्मा परिवार शादी के लिए वाराणसी लड़की देखने जा रहा था, अल्टो कर जैसे ही रेनूकोट पहुंची सामने से आ रहे राखड़ लोड हाइवा अनियंत्रित होकर उसके ऊपर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राखड़ लोड हाइवा वाहन तेज रफ्तार गति से जा रहा था तभी सामने से आ रही एक कार को देखकर हाइवा चालक नियंत्रण खो बैठा, और हाइवा अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। मशक्कत के बाद मृतकों को राखड़ से निकाला गया। हादसे के बाद हाइवा चालक फरार बताया जा रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि जिले के खुटार निवासी एक ही परिवार के चार लोग कार से वनारस जा रहे थे, जैसे ही सोनभद्र जिले के रेनुकूट के पास पहुंचे। हादसे का शिकार हो गए, हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार शर्मा, रामायण शर्मा, रीता शर्मा व सुकवारी देवी अल्टो कार से सिंगरौली से वाराणसी के लिए लड़की देखने निकले थे। रास्ते में उन्हें रेनुकूट में अपने एक और रिश्तेदार को लेना था। काफी देर होने के बाद जब वह लोग रेणुकूट नहीं पहुंचे तब उनका इंतजार कर रहे रिश्तेदार परेशान हो गए। रिश्तेदार ने बारी-बारी से सभी का मोबाइल नंबर लगाया सभी मोबाइल बंद मिला। उसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी पर भी चारों लोगों के लापता होने व पता करने के बाद भी संपर्क न होने की बात बताई मगर इसके बाद भी कोई पता नहीं चला।दिन भर प्रयास के बाद शाम लगभग 6 बजे पता चला कि एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व उस पर लदे कोयले की राख के नीचे एक कार दबी हुई है। हाइवा के नीचे कार दबी होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने जेसीबी बुलाई और क्रेन की सहायता से हाइवा ट्रक को हटवाकर कार में फंसे चारों शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
16 hours ago
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
16 hours ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
16 hours ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
16 hours ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
16 hours ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
7 days ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
7 days ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
7 days ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार