Uncategorizedताज़ा ख़बरें

बेमौसम बारिश ने किसानों को रुलाया।

गेहूं की फसल के साथ ही विशेष नुकसान तिलहन फसलों पर पड़ा।

रायबरेली उत्तर प्रदेश -लगभग एक सप्ताह से चल रहे खराब मौसम ने अपनी बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से रवी की फसल को तहस नहस कर दिया। जहां गेहूं की फसल को आंधी व ओलावृष्टि ने खेत में ही गिरा दिया वहीं सरसों व तिलहनी फसलों को जो कि अब कटान की स्थिति में हैं भारी नुक़सान की स्थिति में पहुंचा दिया। जहां अच्छे मौसम से अच्छी पैदावार का अनुमान लगाया जाता है वहीं खराब मौसम से अच्छी पैदावार न होने से महंगाई के बढ़ने के आसार भी बढ़ जाते हैं जिसका प्रभाव आमजन तक पड़ना स्वाभाविक है। फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार ने नुकसान हुए फसलों का सर्वे कराने का आदेश राजस्व विभाग को दे दिया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!