Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

एम.पी.ट्रांसको गाडरवारा में आज मनाया जायेगा राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस*

सम्मानित किए जाएंगे गाडरवारा के लाइनमैन

*एम.पी.ट्रांसको गाडरवारा में आज मनाया जायेगा राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस*
*सम्मानित किए जाएंगे गाडरवारा के लाइनमैन*

गाडरवारा । प्रत्येक मौसम की विषम से विषम परिस्थितियों और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में मध्य प्रदेश की 41 हजार सर्किट कि.मी. से अधिक की अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों के माध्यम से मध्यप्रदेश में भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने वाले एम.पी. ट्रांस्को की महत्वपूर्ण कड़ी लाइनमैन के योगदान को मान्यता देकर आदर-भावना प्रकट करने एम.पी. ट्रांस्को (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) गाडरवारा के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालय में 04 मार्च को राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जायेगा। इसके तहत गाडरवारा सहित एम.पी. ट्रांस्को के 40 ट्रांसमिशन लाइन मेंनटेनेंस कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर एम पी ट्रांसको के असाधारण कार्य क्षमता दिखाने वाले लाइनमैनों को सम्मानित किया जायेगा । एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर जीरो हार्म थीम पर सुरक्षा शपथ ली जायेगी।
इस अवसर पर एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी के संदेश वाचन भी किया जायेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!