Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंपंजाबराजनीति

सिद्धू पर दांव लगा सकती है कांग्रेस

सिद्धू पर दांव लगा सकती है कांग्रेस

रिपोर्ट समीर गुप्ता पठानकोट पंजाब — पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और क्रिकेटर रहे नवजोत सिंह सिद्धू आगामी लोकसभा चुनाव पंजाब से लड़ सकते हैं। पार्टी उनको पटियाला या अमृतसर बार्डर बैल्ट से चुनाव मैदान में उतार सकती है।‌ गौरतलब है कि पिछले विधानसभाचुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था और उसके बाद एक पूराने केस को लेकर उन्हें जेल में भी रहना पड़ा था। पिछले कुछ अरसे से पार्टी द्वारा उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद और कार्य नही सौंपा गया है और अक्सर वह राज्य की कांग्रेस इकाई से हटकर अपने अलग कार्यक्रम में व्यस्त रहते हैं। प्रदेश में अभी भी उनका राजनीतिक दर्जा क़ायम है और इसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में उतार सकती है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!