Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर छः की मौत दो गंभीर रूप से घायल

जिला अधिकारी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र मुआवजा की मांग

 

जौनपुर।बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में छः की मौत दो गंभीर रूप से घायल।मौके पर पहुंचे पुलिस अधिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी  ।

जौनपुर- प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर में ट्रॉली पर बैठे छः मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो,गये। घटना बीती देर रात की है। हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सिकरारा अंतर्गत जौनपुर प्रयागराज हाईवे पर मकान ढालने वाले लगभग सात मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार थे। प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर हुई तो ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में टैक्टर ट्रॉली पर सवार छः लोगों की मृत्यु हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना सिकरारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु सीएचसी मछलीशहर भेजा गया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम तत्काल पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!