Uncategorizedअन्य खबरेउज्जैनताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन की नवीन कार्यकारिणी गठित।

नगर कार्यकारिणी गठित 35 पदाधिकारी नियुक्त।

25/02/2024
उज्जैन। रिपोर्ट अंकित सिंह
अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन की उज्जैन जिले की नवीन कार्यकारिणी गठित की गईं। प्रदेश अध्यक्ष कुं गजराज सिंह पंवार द्वारा युवा टीम को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
अंकपात मार्ग स्थित माहेश्वरी गौ शाला मे अखिल भारतीय राजपुत युवा संगठन उज्जैन जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ।
उज्जैन शहर अध्यक्ष कुं विजेंद्र सिंह तंवर को नियुक्त किया। शहर सचिव कुं देवेंद्र सिंह राणावत सहित उज्जैन जिले में 35 कार्यकारिणी सदस्यों की टीम को नियुक्ति पत्र मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक ठा. मनोज सिंह परमार, प्रदेश अध्यक्ष कुं गजराज सिंह पंवार द्वारा प्रदान किए गए। कार्यकारिणी विस्तार के बाद शपथ ग्रहण हुआ ।
सभी जिले तहसील से पधारे अतिथियों ने समाज के विकास पर विचार विमर्श किया गया । संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे मे सदस्यों को अवगत कराया।
प्रदेष सचिव पुष्पेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी ने नवीन कार्यकारिणी एवं समस्त युवा टीम को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कुं राहुल सिंह उमठ, प्रकाश सिंह राणा, रमाकांत सिंह सुमेर सिंह सोलंकी जी ने हर्ष व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!