Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंहरियाणा

अल्पसंख्यक सम्मेलन में अभय चौटाला का CM मनोहर लाल पर हमला

अभय चौटाला का सीएम मनोहर लाल पर हमला

मुस्ताक सिंगारिया/ नूंह, हरियाणा

नूंह/ इनेलो राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला ने अनाज मंडी नूंह में अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जितने भी बिजली के मीटर हैं। सभी को उखाड़ कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के घर भिजवा दिया जाएगा। प्रदेश में ऐसे नए मीटर लगाए जाएंगे जिसकी रफ्तार सिर्फ महीने में 500 रुपए तक बिजली बिल के रूप में होगी, लेकिन इसके लिए आपको प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करना पड़ेगा और इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनानी होगी। अनाज मंडी नूंह में आयोजित अल्पसंख्यक सम्मेलन में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पूरी तरह रंग में नजर आए। कार्यक्रम में अच्छी भीड़ जुटी तो इनेलो विधायक ने एक – एक कर भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस को जमकर घेरा।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!