
सागर ज्वाइन डायरेक्टर श्री मनीष वर्मा ने किया शालाओं का निरीक्षण
सागर गढ़ाकोटा से राजेंद्र साहू की रिपोर्ट
मनुष्य जीवन की मूल आवश्यकता बन चुकी शिक्षा के क्रियान्वयन का शासन स्तर पर महत्वपूर्ण प्रबंध किया जाता है। जिससे शिक्षा सहित शिक्षा के माध्यम से प्रतिभागियों के महत्वपूर्ण शिक्षा के परिणाम योग्यता के अनुसार प्राप्त हो सके। वर्तमान में मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा संपूर्ण प्रदेश में बोर्ड से संबंधित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं संचालित की जा रही है। जिसमें मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा का संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं परीक्षा प्रबंधन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसी दौरान सागर संभाग के शिक्षा ज्वाइन डायरेक्टर श्री मनीष वर्मा का रहली ब्लॉक में आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।जिसमें गुरुकुल स्कूल रहली एवं सी एम राइज रहली और क्षेत्र के विभिन्न शासकीय स्कूलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित जनों को परीक्षा संचालन से संबंधित दिशा निर्देश देते हुए कड़ाई से पालन करने का मौखिक आदेश जारी किया। इनके साथ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री इन्दू नाथ तिवारी मौजूद थे। ब्लाक शिक्षा अधिकारी रहली को पटना बुजुर्ग, रामपुर,अन्य परीक्षा केन्द्रों की जांच के निर्देश दिए





