Uncategorized

नगरी ब्लॉक के बच्चों ने जीता राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल

नगरी ब्लॉक के बच्चों ने जीता राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता। हाईस्कूल भोथापारा की छात्राओं को दो गोल्ड मेडल 1 सिल्वर मेडल राज्य स्तरीय ओपन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन बसना जिला-महासमंद मे संपन्न हुआ जिसमें हाईस्कूल भोथापारा विकास खण्ड नगरी जिला – धमतरी (छ.ग.) की कक्षा नवमी की छात्राएँ कंमारी लक्ष्मी यादव, कुमारी मनीषा मरकाम, एवं कुमारी सावित्री मडावी ने भाग लिया । प्रतियोगिता में कु. लक्ष्मी यादव, कु. मनीषा मरकाम ने कराटे में गोल्ड मेंडल एवं कुमारी सावित्री मडावी ने सिल्वर मेंडल लेकर विद्यालय एवं पुरे धमतरी जिले का नाम रोशन किया नगरी विकास खण्ड का दूरस्थ अंचल होने के कारण यहाँ सुविधाएँ कम ही पहुंच पाती है। ऐसे सुविधा विहिन क्षेत्र से राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए संस्था के प्राचार्य श्रीमती प्रेमलता हुाव एवं शिक्षको के मार्गदर्शन एवं सहयोग से छात्राओंको जाने का अवसर प्राप्त हुआ, मेडल प्राप्त करने वाले छात्राओं एवं प्रशिक्षण केंसम्मान में हाईस्कूल भोथापारा में रामनाथ नेताम कराटे जिला प्रभारी के आथिय में विजेता छात्राओं एवं प्रशिक्षक योगेश नेताम को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्रीमती प्रेमलता ध्रुव एवं नेताम ने कराटे केसंबंध में संक्षिप्त उदबोधन के द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना, साहू सोमनाथ साहू, गंगाधर डाव रेवाराम ओझा, अनिल नेताम चुनेश्वरी सूर्यवंशी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!