Uncategorized

प्रकाशनार्थ प्रयागराज : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद का एक प्रतिनिधि मण्डल हाईकोर्ट

प्रकाशनार्थ प्रयागराज : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद का एक प्रतिनिधि मण्डल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमित के0 श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री आशुतोष पाण्डेय, महासचिव श्री नितिन शर्मा एवं संयुक्त सचिव प्रशासन श्री सर्वेश कुमार दुबे ने दिनांक 21.02.2024 को सायंकाल 05ः00 बजे उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी से मुलाकात की और मा0 उच्च न्यायालय के सम्मानित अधिवक्ताओं की विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे-माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद परिसर में सम्पूर्ण आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कम से कम 100 बेड का अस्पताल एवं उससे सम्बन्धित समस्त सुविधाओं सहित चिकित्सालय का निर्माण, प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम अविलम्ब लागू किये जाने, सम्मानित अधिवक्ताओं हेतु नव-निर्मित बिल्डिंग में सभी अधिवक्ता चैम्बरों में एक कम्प्यूटर व प्रिंटर स्थापित कराये जाने एवं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के सभी सम्मानित सदस्यों हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उक्त समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिये। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा उपरोक्त समस्याओं के निराकरण हेतु दिये गये आश्वासन के प्रति हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की सम्पूर्ण कार्यकारिणी माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय की गहराईयों से आभार प्रकट किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!