
राठ——- गोहान्ड ब्लॉक के इटैलिया बाजा गांव स्थित युग निर्माण विद्यालय में आज नन्हे मुन्ने छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हे मुन्ने छात्रों का अभिनय देख दर्शकों ने जमकर वाहवाही की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए बताया कि छात्रों को शिक्षा पाने में जरा भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए, शिक्षा ही यह एसा हथियार है। जिससे वह बड़ी से बड़ी परेशानी का सामना आसानी से कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि गोहान्ड नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता राजपूत ने कहा कि छात्रों को जिस विषय या खेलकूद में दिलचस्पी रहती है। उसमें अपना पूर्ण ध्यान लगाकर अपने भविष्य को बनाने का कार्य करना चाहिये। इस दौरान छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत,हास्य एकांकी,कैसेट नृत्य इत्यादि में अभिनय कर जमकर वाहवाही लूटी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक हरीसिंह राजपूत,अध्यक्ष नंदराम, प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश राजपूत सहित भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुभाष राजपूत, दीपू मुंशी,मुकेश गुप्ता, महेंद्र गांधी, अनुज सक्सेना, रामावतार साहू, रामजी अडजरिया इत्यादि लोग मौजूद रहे।







