Uncategorizedताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ी फिल्मी हीरो मनोज राजपूत रेप और अप्राकृतिक अनाचार के आरोप में गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ी फिल्मी हीरो मनोज राजपूत रेप और अप्राकृतिक अनाचार के आरोप में गिरफ्तार…

“महासमुन्द/रायपुर:- छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता और निर्माता-निर्देशक मनोज राजपूत को रेप और अप्राकृतिक अनाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जीआरपी भिलाई-3 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 29 साल की पीड़िता ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। मनोज राजपूत छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांव के जीरो शहर में हीरो’ के लीड एक्टर हैं। पीड़िता ने बताया कि मनोज के साथ उसका अफेयर पिछले 12 सालों से चल रहा है।

शादी का वादा कर वो पिछले कई सालों से उससे रेप और अप्राकृतिक अनाचार कर रहा है। युवती ने बताया कि शादी की बात पर एक्टर हमेशा उसे टाल देता था। अब उसने साफतौर पर शादी से इंकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मनोज राजपूत एक्टर और निर्माता-निर्देशक के साथ-साथ बिल्डर भी हैं। इससे पहले जमीन की धोखाधड़ी मामले में भी वो जेल काट चुका है। छॉलीवुड एक्टर अक्सर विवादों में रहते हैं। दुर्ग में नागपुर हाईवे टोल प्लाजा के आगे कई सौ एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग करने का भी आरोप इन पर है।

सनत कुमार दास
रिपोर्टर महासमुन्द
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज”

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!